एकल गायन में संस्कार भारती की श्रुति आर्या प्रथम

भारत विकास परिषद की भूतेश्वर शाखा द्वारा ऑनलाइन एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसमें संस्कार भारती स्कूल की छात्रा श्रुति आर्या ने पहला स्थान हासिल किया तो उदित व्यास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:14 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:14 AM (IST)
एकल गायन में संस्कार भारती की श्रुति आर्या प्रथम
एकल गायन में संस्कार भारती की श्रुति आर्या प्रथम

जागरण संवाददाता, जींद : भारत विकास परिषद की भूतेश्वर शाखा द्वारा ऑनलाइन एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसमें संस्कार भारती स्कूल की छात्रा श्रुति आर्या ने पहला स्थान हासिल किया तो उदित व्यास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में इसी स्कूल की छात्रा तृषा आर्या ने पहला स्थान हासिल किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रबंधक प्रकाश कौर और मुख्याध्यापक धर्मवीर कौशिक ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सब योग्य अध्यापकों और कुशल मार्गदर्शन के साथ-साथ बच्चों की मेहनत का ही परिणाम है। उनके स्कूल के बच्चे इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

chat bot
आपका साथी