कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत : सिहाग

उचाना रजवाहा रोड पर जजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नवनियुक्त जजपा ब्लॉक प्रधान विश्ववीर काला नंबरदार अलेवा ब्लॉक के प्रधान शमशेर नगूरां का कार्यक्रम में अभिनंदन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर जजपा कार्यालय सचिव एवं डिप्टी सीएम निजी सचिव प्रोफेसर जगदीश सिहाग ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:34 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:34 AM (IST)
कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत : सिहाग
कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत : सिहाग

फोटो-9 संवाद सूत्र, उचाना : रजवाहा रोड पर जजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नवनियुक्त जजपा ब्लॉक प्रधान विश्ववीर काला नंबरदार, अलेवा ब्लॉक के प्रधान शमशेर नगूरां का कार्यक्रम में अभिनंदन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर जजपा कार्यालय सचिव एवं डिप्टी सीएम निजी सचिव प्रोफेसर जगदीश सिहाग ने हिस्सा लिया। सिहाग ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। जजपा को सत्तासीन करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही। प्रदेश में दस सीटें जीती तो दस सीटों पर दूसरे नंबर पर रही। जो जिम्मेदारी संगठन की वि‌र्श्ववीर नंबरदार, शमशेर नगूरां को दी है वो उसे निष्ठा से निभाने का काम करेंगे। ब्लॉक बेशक उचाना, अलेवा अलग-अलग हो लेकिन हलका एक ही है। मिलजुल कर दोनों सभी को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हमारे कार्यकर्ता कई बार बहक जाते है वो संगठन में रह करके पार्टी के खिलाफ बोलते है। ऐसे कार्यकर्ता से निवेदन है कि कोई भी परिवार, पार्टी, संगठन हो उसमें अगर कोई गिला शिकवा है तो वे पार्टी नेताओं को बता सकते है। नकारात्मक प्रचार से कार्यकर्ता बचे। सभी मिलजुल कर संगठन को मजबूत बनाएं।

इस मौके पर धुला थुआ, कृष्ण बच्ची, भलेराम श्योकंद, सतबीर करसिधु, अजमेर वकील, मनोज शर्मा, यशपाल बुडायन, सूरजमल ग्रोवर, बलवान छातर, महेंद्र लोधर, लाभ काब्रच्छा, नसीब घासो, नरेंद्र मंगलपुर, राजीव डूमरखां, रामदत्त शर्मा, दलबीर खटकड़, शीलू छातर, मंदीप घोघड़िया, बलराज श्योकंद, मघा करसिधु, अ‌र्श्वनी सुदकैन, मंजीत बेरवाल, राजेश श्योकंद, विजय श्योराण, कपिल खरकभूरा, रमेश कुचराना, संदीप गुरुकुल खेड़ा, मुकेश सुदकैन, संजय खटकड़ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी