रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगे नहीं मानी, तो होगा आंदोलन

रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:15 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:15 AM (IST)
रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगे नहीं मानी, तो होगा आंदोलन
रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगे नहीं मानी, तो होगा आंदोलन

संवाद सूत्र, नरवाना : रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ उपकेंद्र नरवाना की बैठक सब डिपो प्रधान सतबीर धरोदी की अध्यक्षता में हुई। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर चहल और डिपो प्रधान राजकुमार ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। विभाग में ठेका प्रथा समाप्त करते हुए रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती की जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, 2016 में भर्ती चालकों को सहित विभाग में तमाम कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। महामारी के दौरान मृतक कर्मचारियों के परिवारों को एक्स ग्रेशिया बीमा पॉलिसी के तहत 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। मैट्रिक पास सभी चालकों की प्रमोशन की जाए। परिचालकों का पे-ग्रेड अपग्रेड किया जाए, लिपिकों सहित अन्य कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान दिया जाए, 1993 के बाद भर्ती तमाम कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए, कर्मशाला के सभी कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर 30 अप्रैल तक 28 सूत्री मांगो का समाधान नहीं हुआ, तो एक मई को हिसार में मई दिवस मनाया जाएगा। जिसमें आंदोलन की घोषणा की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस अवसर पर दलबीर, सुभाष, मियां सिंह, संदीप नैन, दीपक, जोगिद्र पूनिया, धनराज पूनिया मौजूद रहे। रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी एसोसिएशन जुलाना ब्लॉक का चुनाव 17 को

जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा राजकीय रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी एसोसिएशन के जिला प्रधान किताब सिंह भनवाला ने बताया कि ब्लॉक जुलाना का चुनाव 17 अप्रैल को हांसी रोड जुलाना स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में होगा। इस चुनाव के प्रचार के लिए एसोसिएशन की टीम ने जुलाना, शादीपुर, करेला, झमोला, देवरड़, मालवी गांवों का दौरा किया और रिटायर्ड कर्मचारियों-अधिकारियों को चुनाव में भाग लेने का निमंत्रण दिया। इस टीम में किताब सिंह भनवाला, कुलदीप सिंह गोयत, जयदेव शमर, रोशनलाल सिगला शामिल थे। चुनाव वाले दिन सरकार द्वारा निर्धारित कैशलेस मेडिकल सुविधा का प्रोफार्मा भी दिया जाएगा। पेंशन रिवीजन समस्या का समाधान भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी