आइएएस धर्मबीर बने संत कबीर महासभा के दूसरी बार प्रधान

संत कबीर महासभा जींद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आइएएस धर्मवीर सिंह खटक को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से संस्था का प्रधान चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:45 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:45 AM (IST)
आइएएस धर्मबीर बने संत कबीर महासभा के दूसरी बार प्रधान
आइएएस धर्मबीर बने संत कबीर महासभा के दूसरी बार प्रधान

जागरण संवाददाता, जींद : संत कबीर महासभा जींद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आइएएस धर्मवीर सिंह खटक को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से संस्था का प्रधान चुना गया। निर्माणाधीन संत कबीर छात्रावास में संस्था के सदस्यों और समाज के मौजिज लोगों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सतबीर लाडवाल को उप प्रधान, रिटायर डीआइपीआरओ सूबे सिंह को महासचिव तथा एडीओ जिनेंद्र बहमनिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों ने चार चार सदस्य भी मनोनीत किए। संस्था के कुल 21 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध हुआ। बैंक से रिटायर्ड सीनियर मैनेजर रामधारी नागर को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया था। इस मौके पर आइएएस अधिकारी के माता, पिता मनफूल सिंह खटक, उनकी धर्मपत्नी सुनीता खटक उपस्थित रही। इस अवसर पर सत श्री गुरु कबीर महासभा चंडीगढ़ के प्रधान सुरजीत सिंह फौजी, कबीर सभा पंचकूला के प्रधान हुकमचंद, संत कबीर सेवा संघ रामराये गेट जींद के प्रधान कृष्ण दुग्गल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी