महिला पर पति ने चाकुओं से किया हमला, पीजीआइ रेफर

निजी अस्पताल में कार्यरत है महिला अस्पताल से निकलते ही किया हमला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:20 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:20 AM (IST)
महिला पर पति ने चाकुओं से किया हमला, पीजीआइ रेफर
महिला पर पति ने चाकुओं से किया हमला, पीजीआइ रेफर

निजी अस्पताल में कार्यरत है महिला, अस्पताल से निकलते ही किया हमला

जागरण संवाददाता, जींद। मिनी बाईपास पर स्थित निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी पर चाकुओं से हमला करके घायल कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उस पर हमला उसके पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किया है। हमले में घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल किया। जहां से पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी कुसुम मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में नौकरी करती है। शनिवार देर शाम को जब वह डयूटी के बाद अस्पताल से बाहर निकली तो इसी दौरान उसका पति नरेंद्र अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर आया। जहां पर आते ही उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। शोर मचाए जाने पर अस्पताल का स्टाफ वहां पर पहुंच गया और बीच बचाव करके उसे छुड़वाया। महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी सोनीपत जिले के गांव गामड़ी निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद उसके साथ मार पिटाई करने लगा। इसके चलते वह अपने मायका बुढ़ाबाबा बस्ती आ गई और उसकी शिकायत पुलिस को दी हुई है। दो दिन पहले भी एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। उसी शिकायत को लेकर शनिवार को उस पर हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी