परमात्मा की कृपा से मिलता है मानव जीवन : स्वामी सत्यानंद

जागरण संवाददाता, जींद : अखिल भारतीय सोहम महामंडल शाखा जींद के तत्वावधान में श्रीमछ्वागवत कथा व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:15 PM (IST)
परमात्मा की कृपा से मिलता है मानव जीवन : स्वामी सत्यानंद
परमात्मा की कृपा से मिलता है मानव जीवन : स्वामी सत्यानंद

जागरण संवाददाता, जींद : अखिल भारतीय सोहम महामंडल शाखा जींद के तत्वावधान में श्रीमछ्वागवत कथा व विराट संत सम्मेलन के तृतीय दिवस की पावन बेला में सोहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि जीव को यह मानव शरीर मिला है वह परमात्मा की कृपा से मिला है। भगवान ने यह जितना सौहार्दपूर्ण नियम बनाया है कि चौरासी लाख योनियों को भोगने के बाद तो जीव को आत्मा के उद्धार के लिए मनुष्य शरीर देते ही हैं, चाहे कोई कैसा ही पापी हो क्यों न हो। श्रीमछ्वागवत कथा में पंडित राम गोपाल ने जड़भरत रघुगण संवाद, समुंद्र मंथन व बलि वामन भगवान के प्रसंग से दान की महिमा पर प्रकाश डाला। साथ ही वामन भगवान की सुंदर झांकी का दर्शन भी कराया। इस अवसर पर स्वामी सदानंद, स्वामी प्रज्ञानंद, स्वामी प्रीतम दास, स्वामी नारायणनंद सभी संतों ने भी मानव जीवन जीने के अमूल्य सूत्रों की विस्तृत व्याख्या की। इस अवसर पर पदम बंसल, प्रवीण बंसल, सुभाष गुप्ता, ईश्वर बंसल, कृष्ण गर्ग, सौरभ बंसल, श्याम ¨बदल, हरि ¨सगला, शिवकुमार बंसल, ओमप्रकाश मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी