सिघपुरा में मकान की गिरी छत, दंपती घायल

तूफान में बिजली के पोल टूट गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:04 PM (IST)
सिघपुरा में मकान की गिरी छत, दंपती घायल
सिघपुरा में मकान की गिरी छत, दंपती घायल

संवाद सूत्र, सफीदों : तूफान में बिजली के पोल टूट गए। छतों के टीन व छप्पर उड़ गए। वहीं काफी संख्या में पेड़ टूट गए। क्षेत्र की ऐसी कोई सड़क या मार्ग नहीं था। जहां पर इस तूफान के कहर ने अपने निशान ना छोड़े हों। हर तरफ पेड़ टूटे हुए हैं, कहीं पर बिजली के खंभे गिरे हुए हैं। पाजू गांव की श्री कृष्ण गोशाला में शेड उड़ गया। सफीदों के नहर पुल पर स्थित सुल्तान उल कौम सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया की प्रतिमा का केबिन चकनाचूर हो गया। रामपुरा के बीएसएम स्कूल में सोलर प्लेट उड़ गई। कई जगहों पर पेड़ गिरने के कारण गाड़ियां चकनाचूर हो गई। तूफान इतना भयंकर था कि सौ-सौ साल पुराने मोटे-मोटे दरखत धरती में बिछ गए। गांव सिघपुरा में एक मकान की छत गिर गई। मकान मालिक लक्ष्मीनारायण और उनकी पत्नी मीना देवी घायल हो गए। दोनों कमरे में गहरी नींद में सोए हुए थे। अचानक उनके ऊपर छत गिर गई। यह सब एकदम से हुआ कि दोनों का संभलने का मौका नहीं मिला। छत की मिट्टी व ईंटों के नीचे दोनों दब गए। किसी तरह मीना बाहर निकली और ईंटों व मिट्टी को हटाकर अपने पति को बाहर निकाला।

chat bot
आपका साथी