होली हर्ट स्कूल के खिलाड़ी ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड

जागरण संवाददाता, जींद : उत्तरप्रदेश के बिजनौर में हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में होल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 01:37 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 01:37 AM (IST)
होली हर्ट स्कूल के खिलाड़ी ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड
होली हर्ट स्कूल के खिलाड़ी ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड

जागरण संवाददाता, जींद : उत्तरप्रदेश के बिजनौर में हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में होली हर्ट स्कूल के खिलाड़ी घनश्याम ने गोल्ड मेडल जीता। सोमवार को घनश्याम का स्कूल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार पांचाल व प्रबंधन समिति के सदस्य विवेक डागर, दिलावर सांगवान, रामचंद्र गौतम ने बताया कि यह प्रतियोगिता 13 से 17 नवंबर तक हुई है। विवेक डागर कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना भी जरूरी है। खेलों से शरीर बलशाली बनता है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास होता है। खेलों में भाग लेने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। आज खेलों में भी रोजगार मिलते हैं। इस उपलब्धि का श्रेय डीपी संदीप कुमार को दिया। दिलावर सांगवान ने बच्चों को प्रोत्साहित करके आशीर्वाद दिया।

chat bot
आपका साथी