राजीव गांधी कालेज में लगाया स्वास्थ्य जांच कैंप

नरवाना के राजीव गांधी सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रियंका खत्री जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:34 PM (IST)
राजीव गांधी कालेज में लगाया स्वास्थ्य जांच कैंप
राजीव गांधी कालेज में लगाया स्वास्थ्य जांच कैंप

संसू, नरवाना : राजीव गांधी सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया। कैंप में जयराम अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रियंका खत्री, पोषण आहार विशेषज्ञ डा. सोनिया व समाजसेवी विनोद मंगला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जांच शिविर में डा. प्रियंका खत्री ने लगभग 100 से अधिक छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। कैंप में सिर दर्द, खांसी, जुकाम, बुखार, रक्त जांच व एनीमिया से ग्रसित छात्राओं की जांच कर उचित उपचार दिया। डा. प्रियंका खत्री ने कोरोना महामारी से बचने के लिए आयु अनुसार उचित खान-पान लेने व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उचित जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। डा. सोनिया ने छात्राओं में रक्त की कमी को उचित आहार द्वारा दूर करने के उपाय बताए गए। तदर्थ समिति संयोजक जोरा सिंह डूमरखां व कैलाश सिगला ने कहा कि ऐसे कैंप का आयोजन भविष्य में भी किया जाता रहेगा, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ जीवन का आधार है। इस अवसर पर तेजवंत राय गोयल, मुकेश गोयल, राजेंद्र मित्तल, कृष्ण कुमार, कैलाश सिगला ने शिविर के सफल आयोजन पर बधाई दी।

chat bot
आपका साथी