शिक्षा का जीवन में बड़ा महत्व: बीरेंद्र सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बड़ा महत्व है। युवा शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार के सपने पूरे कर सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:07 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:07 AM (IST)
शिक्षा का जीवन में बड़ा महत्व: बीरेंद्र सिंह
शिक्षा का जीवन में बड़ा महत्व: बीरेंद्र सिंह

संवाद सूत्र, उचाना: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बड़ा महत्व है। युवा शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार के सपने पूरे कर सकते हैं। गांव, क्षेत्र का नाम भी रोशन कर सकते हैं। ग्रामीण आंचल के बेटे-बेटी भी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अव्वल आ रहे हैं। वे पुराना रजबाहा रोड उचाना पर माडल टाउन में अनूप श्योकंद के निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने सूरजभान श्योकंद के पोते डा. मंजीत श्योकंद, पौत्र वधू डा. रेणू को मेडिकल क्षेत्र में नाम रोशन करने पर भी सराहना की।

डा. मंजीत श्योकंद ने बताया कि उनके दादा पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी स्व. सूरजभान श्योकंद ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। लोगों को शिक्षित करने के साथ-साथ अपने परिवार को भी शिक्षा के क्षेत्र में पीछे नहीं रहने दिया। 1960 में डीएन कालेज हिसार से स्नातक की परीक्षा पास की। सन 1962-63 संयुक्त पंजाब में बतौर अध्यापक के पद पर कार्य ग्रहण किया। शिक्षा, अध्ययन कार्य में दिन-रात परिश्रम कर समाज में अपनी पहचान बनाई। श्योकंद ने कहा कि उनके दादा ने पढ़ाई का मोल अच्छे से समझा और अपने बच्चों को पढ़ने लिखने में आगे बढ़ने का भरपूर अवसर दिया।

chat bot
आपका साथी