समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात पर सरकार कर रही गुमराह : शीशपाल

कृषि कानूनों के विरोध में नरवाना के बदोवाल टोल पर 264वें दिन धरने की अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने की। मंच का संचालन डिपल दनौदा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 09:19 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:19 AM (IST)
समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात पर सरकार कर रही गुमराह : शीशपाल
समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात पर सरकार कर रही गुमराह : शीशपाल

संवाद सूत्र, नरवाना : बदोवाल टोल पर 264वें दिन धरने की अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने की। जबकि क्रमिक अनशन पर हवा सिंह, महेंद्र सिंह, ब्रह्म सिंह, सुभाष, धर्मपाल बैठे। मंच का संचालन करते हुए डिपल दनौदा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कहा था कि कमा के खाओ, बांट के खाओ, मिलकर रहो, लेकिन आज उस का उल्टा हो रहा है। अमीर आज दिन दुगनी रात चौगनी दौलत बटोर रहा हैं, दूसरी ओर गरीब लगातार रसातल में जा रहा है।

शीशपाल ने कहा कि मौजूदा सरकार केवल और केवल झूठ के बल पर चल रही है। 2014 से लेकर आज तक केवल झूठ के सहारे यहां तक पहुंचे हैं। धान का समर्थन मूल्य घोषित किया है। इसमें 40 रुपये की बढ़ोतरी कर सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं और सरासर झूठ बोल रहे हैं। हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी व कृषि विभाग हरियाणा कह रहा कि एक क्विटल धान पैदा करने पर 2018-19 में 2150 रुपये खर्च आया था।

कंडेला में लाल डोरा में ड्रोन मैपिग के विरोध में उतरे ग्रामीण

जासं, जींद : गांवों में लाल डोरा मुक्त करने लिए सरकार द्वारा ड्रोन मैपिग कराई जा रही है। कंडेला गांव में लोगों ने ड्रोन मैपिग का विरोध किया है। सोमवार को गांव के लोग किसान नेता छाज्जू राम कंडेला की अध्यक्षता में डीसी नरेश कुमार से मिलने पहुंचे। कंडेला ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रशासन द्वारा गांव में ड्रोन से मैपिग करवाई गई थी। इसमें लाल डोरा को 50 फुट पीछे दिखाया गया है। इससे पूरे गांव के मकानों को खतरा हो गया है। जो लोग जहां काबिज हैं, उसके मालिक वही माने गए हैं। वहीं प्रशासन द्वारा करवाई गई मैपिग में सभी के मकानों को गलत ठहरा दिया गया है। जिससे गांव में आपसी भाईचारा भी बिगड़ सकता है। कंडेला ने कहा कि ड्रोन से हुई मैपिग में यह साफ हो चुका है कि निशानहेदी सही नहीं हुई है। ऐसे में यदि प्रशासन यहां पर पारंगत तरीके से निशानदेही नहीं कराएगा, तो इसका विरोध किया जाएगा। साथ ही पूरे गांव ने फैसला लिया है कि कोई भी ग्रामीण रजिस्ट्री नहीं करवाएगा। वहीं, तहसीलदार अजय कुमार के अनुसार वे सोमवार को बाहर थे और मामले की जानकारी नहीं है। इसका पता कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी