दिल्ली बार्डर की घटनाओं को सरकार दे रही राजनीतिक रंग : तंवर

अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:01 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:01 AM (IST)
दिल्ली बार्डर की घटनाओं को सरकार दे रही राजनीतिक रंग : तंवर
दिल्ली बार्डर की घटनाओं को सरकार दे रही राजनीतिक रंग : तंवर

जागरण संवाददाता, जींद : अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वो खुले आम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी के चलते 14 जून को गांव अलीपुरा के निजी स्कूल संचालक सुरेश की हत्या कर दी गई और पुलिस आजतक भी हत्यारोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पहले बेटे और अब पिता की हत्या की गई। अब सरकार को जाग जाना चाहिए वरना प्रदेश की जनता सोई सरकार को जगाने का प्रयास करेगी।

पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर मंगलवार को अर्बन एस्टेट स्थित सुभाष कौशिक के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले वो मृतक सुरेश के जींद आवास पर पहुंचे और स्वजनों को ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महापूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में काला धन वापस आने की बजाए डबल हुआ है। सरकार को केवल महापूंजीपतियों चिता सता रही है और उन्हीं के लिए नीतियां बना कर देश को बर्बाद करने में जुटी है। सीबीआइ से चार्जशीट अधिकारियों को पावर में बैठाया जा रहा है जबकि ईमानदार अधिकारियों को खुड्डे लाइन लगाया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है और वैक्सीन का सबसे बड़ा घोटाला इसका उदाहरण है। पहले सरकार ने मुफ्त वैक्सीन के बड़े-बड़े दावे किए वहीं अब पैसे देकर वैक्सीन लगवाने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर घोटाले की सच्चाई देश की जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन में दिल्ली बार्डर की घटनाओं को सरकार की ओर से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। सरकार आंदोलन को समाप्त करवाने के लिए ओच्छे हथकंडे अपना रही है। सरकार को चाहिए कि किसानों की मांगों को माने और तुरंत प्रभाव से इन कानूनों को रद करे।

इस मौके पर सुल्तान मास्टर, सुभाष चोपड़ा, वंदना बाल्मीकि, जसवंत सिधु, जयपाल मुंडे, संदीप एडवोकेट, संदीप एडवोकेट, नितिन मलिक एडवोकेट, सुशील खटक एडवोकेट मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी