लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूर करें : डॉ. अशोक कुमार

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से स्कूलों और गांवों में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने व कानूनी जानकारी देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ईगराह गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 10:53 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 10:53 AM (IST)
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूर करें : डॉ. अशोक कुमार
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूर करें : डॉ. अशोक कुमार

जागरण संवाददाता, जींद : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से स्कूलों और गांवों में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने व कानूनी जानकारी देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ईगराह गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. अशोक कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान सभी मतदाताओं का कानूनी अधिकार है। कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है, तो वह बिना किसी भेदभाव के निडर होकर मतदान कर सकता है। उन्होंने आपदा पीड़ित, एसिड अटैक से पीड़ित व्यक्तियों के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की चलाई जा रही स्कीमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा मतदाताओं को मतदान बारे जागरूक करने के लिए 26 अप्रैल को जिला न्यायिक परिसर के हैल्प डैस्क में ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनें रखी जाएगी। जागरूकता कैंप में विद्यालय के लगभग 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, अधिवक्ता प्रवीण कुमार, कानूनी स्वयं सेवक विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी