मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा : रामफल लोट

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रामफल लोट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 09:02 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 09:02 AM (IST)
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा : रामफल लोट
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा : रामफल लोट

संवाद सूत्र, नरवाना : कोरोना वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है। पीएम मोदी ने समय रहते लॉकडाउन की घोषणा सहित अन्य प्रभावी कदम उठाये हैं। इन कदमों के लिए विश्व के कई देशों व संगठनों ने भी पीएम मोदी की सराहना की है। गरीब कल्याण के लिए आर्थिक पैकेज, जन सामान्य के लिए अलग प्रकार की योजनाएं, व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। उक्त कथन सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य व भाजपा नेता रामफल लोट ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर कहे। रामफल लोट ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई दशकों से देश के आम जनमानस की इच्छाओं एवं आकांक्षाओं के सपने पूरे किए हैं। सरकार की उपलब्धियों को पत्रक वितरण के तहत हरियाणा में 20 लाख परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी