उचाना खंड के 15 अध्यापकों को बनाया गया रेडक्रॉस काउंसिलर

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी के प्रांगण में स्कूल प्राचार्य करतार चहल की अध्यक्षता में मीटिग हुई। इस बैठक में विभिन्न विद्यालयों के 15 अध्यापकों को जेआरसी काउंसिलर के रूप में नियुक्त किया गया। सभी 15 अध्यापक अपनी इच्छा से कोविड-19 की दूसरी लहर से बचाव के लिए जन-जन तक जागरुकता अभियान चलाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:42 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:42 AM (IST)
उचाना खंड के 15 अध्यापकों को बनाया गया रेडक्रॉस काउंसिलर
उचाना खंड के 15 अध्यापकों को बनाया गया रेडक्रॉस काउंसिलर

संवाद सूत्र, उचाना : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी के प्रांगण में स्कूल प्राचार्य करतार चहल की अध्यक्षता में मीटिग हुई। इस बैठक में विभिन्न विद्यालयों के 15 अध्यापकों को जेआरसी काउंसिलर के रूप में नियुक्त किया गया। सभी 15 अध्यापक अपनी इच्छा से कोविड-19 की दूसरी लहर से बचाव के लिए जन-जन तक जागरुकता अभियान चलाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने बताया कि खंड सांस्कृतिक सचिव मास्टर राम प्रसाद को 15 सदस्यों की कमेटी का कन्वीनर बनाया गया है। यह कमेटी खंड उचाना के विभिन्न गांव, शहर में कोविड-19 वैक्सीन कैंपों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का काम करेगी। लोगों में फैले भ्रम को दूर करने के लिए हरियाणा रेड क्रॉस सोसायटी चंडीगढ़ द्वारा जारी गाइडलाइन को जन-जन तक पहुंचाएगी। मास्टर राम प्रसाद ने कहा कि रेड क्रॉस की नियमावली के अनुपालन करते हुए उनकी टीम रणपाल श्योकंद प्राचार्य राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना कला के नेतृत्व में जैन स्थानक में लगने वाले कोविड-19 वैक्सीन कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने का काम करेगी। खंड उचाना की यह टीम में शिशपाल शास्त्री, सतविद्र श्योकंद, सुभाष पीटीआई, सुनील मोर, कुलदीप शर्मा, नसीब पीटीआई, राजेश गोयत, कपिल शास्त्री, रणबीर बड़ौदा, बिजेंद्र श्योकंद, सुशील कुमार, प्रमोद पीटीआई, प्रवीण एबीआरसी, महताब सिंह नाफरिया को शामिल किया गया है।

धरती को हरा भरा करने में जुटी जनहित पर्यावरण सेवा समिति

संवाद सूत्र, जुलाना : पौधारोपण करके जुलाना की जनहित पर्यावरण सेवा समिति वातावरण को हरा भरा करने में जुटी हुई है। संस्था के सदस्य रोजाना तीन घंटे पौधारोपण और पौधों की देख रेख में बिताते हैं। संस्था के अध्यक्ष गुरदास ने बताया कि अब तक 1200 पौधे लगाए हैं। पौधारोपण करके सभी पौधों में ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। संस्था के सदस्य हर खुशी के मौके पर पौधारोपण करते हैं। गुरदास मिस्त्री ने कहा कि पौधों के बिना जीवन की कल्पना करना भी व्यर्थ है। जब तक एक पौधा बड़ा होकर पेड़ नहीं बन जाता, तब तक उसकी संभाल एक बच्चे की तरह करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी