महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती आज पर्यावरण दिवस के रूप में मनाएंगे किसान

भारतीय किसान यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 86वीं जयंती शिव कालोनी स्थित किसान भवन में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 08:56 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 08:56 AM (IST)
महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती आज पर्यावरण दिवस के रूप में मनाएंगे किसान
महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती आज पर्यावरण दिवस के रूप में मनाएंगे किसान

जागरण संवाददाता, जींद: भारतीय किसान यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 86वीं जयंती बुधवार को शिव कालोनी स्थित किसान भवन में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के लखमीरपुर खीरी की घटना को देखते हुए फैसला लिया है कि किसान कोई बड़ा आयोजन न करके सिर्फ टिकैत के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। छह अक्टूबर को सभी किसानों द्वारा गांव शहर व टैक्स टोल पर भी टिकैत को याद किया जाएगा। बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत का जन्म उत्तर प्रदेश में मुज्जफरनगर के गांव सिसौली में 6 अक्टूबर 1935 को हुआ था। उन्होंने किसानों के लिए बड़े-बड़े आंदोलन लड़े। उन्होंने हिदू-मुस्लिम व 36 जातियों को एक ही माला में पिरो दिया था। टिकैत की सादगी की मिसाल केंद्र में वीपी सिंह सरकार के समय चौधरी देवीलाल ने राज्यसभा का सदस्य बनाने की पेशकश की, लेकिन टिकैत हंसकर टाल गए। उन्होंने राष्ट्रपति भवन से लेकर विदेशों तक की यात्राएं हवाई चप्पलों में की थी। टिकैत ने 25 अक्तूबर 1988 को दिल्ली में बड़ी रैली की थी। विजय चौक से इंडिया गेट तक लाखों किसान मौजूद थे। बाद में आंदोलन शुरू कर दिया। 31 अक्तूबर 1988 को स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाने की केन्द्र सरकार की तैयारियां उसी मैदान पर चल रही थी, जहां पर लाखों की संख्या में किसान बैठे हुए थे। बाद में प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किसानों का विरोध को देखते हुए दूसरे ग्राउंड में पुण्य तिथि मनाने का फैसला लिया गया।

chat bot
आपका साथी