किसान एकजुट होकर भाजपा सरकार को सबक सिखाएं: रामचंद्र

बदोवाल टोल प्लाजा पर धरना 262वें दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता रत्न सिंह ने की। इस मौके पर सरकार के लिखफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 11:40 PM (IST)
किसान एकजुट होकर भाजपा सरकार को सबक सिखाएं: रामचंद्र
किसान एकजुट होकर भाजपा सरकार को सबक सिखाएं: रामचंद्र

संवाद सूत्र, नरवाना : बदोवाल टोल प्लाजा पर धरना 262वें दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता रत्न सिंह ने की। क्रमिक अनशन पर सतपाल फुलियां, शीशपाल सच्चाखेड़ा, जिले सिंह नंबरदार कलोदा, रामकिशन इस्माइलपुर, धर्मपाल खरल बैठे। मंच संचालन डा. रामचंद्र ने किया। अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों की घेराबंदी करने के लिए दिल्ली के बार्डरों पर इस प्रकार अवरोध लगा रखे हैं जैसे जंग लड़ रहे दो राष्ट्रों के बीच लगाए जाते हैं। गड्ढे खोदना, सड़क पर लोहे की कीलें गाड़ना, तार की बाड़ लगाना, झूठे मुकदमे दर्ज करना, पत्रकारों को गिरफ्तार करना और न जाने क्या-क्या कर रहे हैं। किसानों पर चाहे कितने जुल्म कर लिये जाये, लेकिन किसान अपनी लड़ाई जीतकर रहेगा। इस दौरान शीशपाल गुलाडी, महेंद्र गोयत, निहाला गुरुसर, चांद बहादुर, बलराज, सत्ता, सतबीर, सुखबीर किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी