शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन आगे बढ़ाएं किसान: विधायक सोमबीर

बदोवाल टोल पर 333वें दिन भी आंदोलनरत किसानों का धरना जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता महिला किसान राजपति ने की। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा राज्य कार्यकारिणी सदस्य मा. बलबीर सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान को परवान चढ़ाओ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 11:43 PM (IST)
शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन आगे बढ़ाएं किसान: विधायक सोमबीर
शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन आगे बढ़ाएं किसान: विधायक सोमबीर

संवाद सूत्र, नरवाना : बदोवाल टोल पर 333वें दिन भी आंदोलनरत किसानों का धरना जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता महिला किसान राजपति ने की। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा राज्य कार्यकारिणी सदस्य मा. बलबीर सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान को परवान चढ़ाओ। हमारे लगभग 700 किसानों की शहादत और आप सबकी एकता और संघर्ष का जज्बा रंग लाने लगा है। जिससे किसान विरोधी इस मोदी सरकार को तीनों काले कृषि कानूनों को वापिस लेने की घोषणा करनी पड़ी। मंच सांझा करते हुए दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा कि आप कब तक धोखा खाते रहोगे, अपने आप के लिए कब लड़ना सिखोगे, क्योंकि आज भी हम अपने-पराये की पहचान नहीं कर पाये, जो बहुत जरूरी है। लुटेरों से बचें और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाते रहे। यही समय की मांग भी है। होशियार सिंह खरल बोले कि सोमवीर सांगवान ने हमारा उस समय साथ दिया, जब हमें बहुत जरूरत थी। बुधवार को टोल पर किसानों के मसीहा चौ. छोटूराम की जयंती किसान- मजदूर दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर पिरथी सिंह, सतबीर सीटू, दलबीर, सतबीर, कर्मसिंह, बलराज, रणधीर सिंह, महेन्द्र गोयत, सुखबीर, रत्नसिंह, अनीता, सन्तोष, भरपाई, भतेरी आदि उपस्थित रहे। किसानों के धरने पर मनाई जाएगी सर छोटूराम की जयंती

संवाद सूत्र, उचाना: उपमंडल कार्यालय में चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के धरने पर 24 नवंबर को सर छोटूराम की जयंती मनाई जाएगी। पीएम मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा के बाद किसान, मजदूर में जोश नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि एमएसपी पर गारंटी सहित दूसरे मांग भी केंद्र सरकार पूरी करे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरने पहले की तरह जारी रहेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के कहने के बाद ही धरने समाप्त होंगे।

खेड़ा खाप प्रधान सतबीर शर्मा कसूहन ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी किसान हितैषी हैं तो वो एमएसपी पर कानून बनाने का काम करें। 2014 में सत्ता में आने से पहले भाजपा द्वारा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का वायदा किया था। केंद्र में सात साल से अधिक समय भाजपा को सत्ता में आए हो चुका है, लेकिन स्वामीनाथन की रिपोर्ट आज तक लागू नहीं की गई है।

chat bot
आपका साथी