किसान 31 अगस्त तक करा सकते हैं फसलों का पंजीकरण

मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान 31 अगस्त तक फसल पंजीकरण करवा सकते हैं। किसान अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर आसानी से फसल का विवरण दर्ज करा सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 08:25 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 08:25 AM (IST)
किसान 31 अगस्त तक करा सकते हैं फसलों का पंजीकरण
किसान 31 अगस्त तक करा सकते हैं फसलों का पंजीकरण

जागरण संवाददाता, जींद: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान 31 अगस्त तक फसल पंजीकरण करवा सकते हैं। किसान अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर आसानी से फसल का विवरण दर्ज करा सकते हैं। किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 जारी किया है। फसल पंजीकरण में कोई भी परेशानी आने पर किसान इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। किसान फसल डाट हरियाणा डाट जीओवी डाट इन पर लागइन करके खुद भी अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से पंजीकरण करा सकता है। किसान अपनी फसल का पंजीकरण कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी करवा सकते हैं।

डीसी नरेश कुमार ने कहा कि एडीओ, ग्राम सचिव व पटवारी सीधे तौर पर किसानों से जुड़े होते हैं, इसलिए ये अधिकारी व कर्मचारी इस कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने में अपनी अहम भूमिका अदा करें। यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी किसान फसल पंजीकरण से वंचित न रहें।

डा. सुरेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों को चाहिए कि वे फसलों का विवरण पोर्टल पर अवश्य ही दर्ज करवा दें। किसानों के लिए अपनी फसलों के पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। किसानों से आह्वान किया कि वे बोई गई फसल का कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे सत्यापन कार्य में भी सहयोग दें। इससे किसानों को ही फायदा होगा। किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी