मुजफ्फरनगर में किसान रैली ने रच दिया इतिहास: सतबीर

नरवाना से किसानों के भारी संख्या में मुजफ्फरनगर की ऐतिहासिक रैली में जाने के बाद भी बदोवाल टोल का धरना जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 08:44 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 08:44 AM (IST)
मुजफ्फरनगर में किसान रैली ने रच दिया इतिहास: सतबीर
मुजफ्फरनगर में किसान रैली ने रच दिया इतिहास: सतबीर

संसू, नरवाना : नरवाना से किसानों के भारी संख्या में मुजफ्फरनगर की ऐतिहासिक रैली में जाने के बाद भी बदोवाल टोल का धरना जारी रहा। नरवाना से लगभग 300 वाहनों में हजारों किसानों और मजदूर मुजफ्फरनगर रवाना हुए। धरने की अध्यक्षता महेंद्र सिंह नेकी व संचालन मास्टर सतबीर ने किया। जिले सिंह, रतनसिंह, सतपाल, हरीकेश व रामकुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए किसान सभा के नेता सतबीर सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर में किसानों ने महा किसान रैली कर इतिहास बना दिया है। यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा जमावड़ा है। यह रैली आने वाले समय में देश का भविष्य तय करेगी। जो लोग कहते थे कि किसान आंदोलन धीमा पड़ गया है, उन्हें आज की यह रैली जरूर देखनी चाहिये।

इस मौके पर जयपाल दनौदा और ईश्वर सिंह ने क्रांतिकारी, देशभक्ति व किसानों से जुड़ी रागनी गाकर आंदोलनकारियों को और मजबूती के साथ डटे रहने के लिये प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी