भाजपा की तिरंगा यात्रा का नहीं करेंगे किसान संगठन विरोध : बरसोला

जींद के खटकड़ टोल पर कई महीनों से किसानों का धरना निरंतर जारी है। रविवार को अध्यक्षता खुजाना खटकड़ ने की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:51 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:51 AM (IST)
भाजपा की तिरंगा यात्रा का नहीं करेंगे किसान संगठन विरोध : बरसोला
भाजपा की तिरंगा यात्रा का नहीं करेंगे किसान संगठन विरोध : बरसोला

संवाद सूत्र, उचाना : गांव के खेत की मिट्टी, पानी लेकर दिल्ली बार्डर पर जा रहे युवाओं का खटकड़ टोल पर स्वागत किया जा रहा है। खटकड़ टोल पर कई महीनों से किसानों का धरना निरंतर जारी है। रविवार को अध्यक्षता खुजाना खटकड़ ने की। सांकेतिक भूख हड़ताल पर अमरजीत, लक्ष्मण, रामफल, रामदिया, सत्ता खटकड़ रहे।

खेड़ा खाप प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय अनुसार एक से 14 अगस्त तक जो भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा गांवों में निकाली जा रही है उसका विरोध नहीं किया जाएगा। किसानों के आंदोलन से केंद्र, प्रदेश सरकार दबाब में है। इस आंदोलन को तोड़ने के लिए निरंतर षड्यंत्र रचे जा रहे है। किसान तिरंगा का सम्मान करता है इसलिए जो यात्रा तिरंगे के नाम पर भाजपा निकाल रही है उसका विरोध किसान संगठन नहीं करेंगे। भाजपा, जजपा के नेता जो कार्यक्रम इस यात्रा से अलग करेंगे उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गांवों से युवा खेत की मिट्टी, पानी लेकर दिल्ली बार्डर पर किसानों द्वारा दिए जा रहे धरनों पर जा रहे है। यहां से होकर जाने वाली हर इस कांवड़ का स्वागत किसानों द्वारा खटकड़ टोल पर किया जाता है। यहां पर किसानों का झंडा दिखाकर रवाना किया जाता है। दो अगस्त को भारी संख्या में खटकड़ टोल से युवा गांव से खेत की मिट्टी, पानी लेकर दिल्ली बार्डरों पर पहुंचेंगे।

इस मौके पर कैप्टन रणधीर, कुलबीर, भूपेंद्र, अनीष, संदीप, सिक्किम सफा खेड़ी, पूनम रेढू, शीला जुलानी, राजबाला मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी