मुजफ्फरनगर रैली के लिए रवाना हुए किसान

उत्तरप्रदेश में पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत के लिए पुराने बस स्टैंड से काफिले को भाकियू (चढूनी) जिलाध्यक्ष आजाद पालवां ने रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 09:41 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 09:41 AM (IST)
मुजफ्फरनगर रैली के लिए रवाना हुए किसान
मुजफ्फरनगर रैली के लिए रवाना हुए किसान

संवाद सूत्र, उचाना : उत्तरप्रदेश में पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत के लिए पुराने बस स्टैंड से काफिले को भाकियू (चढूनी) जिलाध्यक्ष आजाद पालवां ने रवाना किया। पालवां ने कहा कि किसान महापंचायत से एक दिन पहले ही हरियाणा, पंजाब से किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं मुज्जफर नगर जाने लगे है। जो ये किसान महापंचायत हो रही है ये देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी संख्या के हिसाब से किसान महापंचायत होगी। ये लड़ाई आने वाली नस्ल, फसल को बचाने की है। किसान, मजदूर सरकार से अपना हक मांग रहे है लेकिन सरकार आंखे बंद किए हुए है।

उन्होंने कहा कि जब किसान नहीं चाहते कि तीनों कृषि कानून लागू हो तो क्यों जबरदस्ती इन काले कानूनों को लागू करना सरकार चाह रही है। पीएम से कुछ दूरी पर दिल्ली में किसान नौ महीनों से अधिक समय से बैठे है लेकिन उनसे बात करने तक का समय नहीं है।

chat bot
आपका साथी