धमतान में पानी की निकासी खेतों में होने पर किसानों ने लगाया जाम

गांव धमतान साहिब में ओवरफ्लो तालाब के पानी की निकासी प्रशासन द्वारा अनाज मंडी के पास से की जा रही थी। जिससे पानी खेतों में जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 08:20 AM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 08:20 AM (IST)
धमतान में पानी की निकासी खेतों में होने पर किसानों ने लगाया जाम
धमतान में पानी की निकासी खेतों में होने पर किसानों ने लगाया जाम

संवाद सूत्र, नरवाना : गांव धमतान साहिब में ओवरफ्लो तालाब के पानी की निकासी प्रशासन द्वारा अनाज मंडी के पास से की जा रही थी। जिससे पानी खेतों में जा रहा था। जिस कारण फसल में पानी का जलभराव हो रहा था। फसल पानी में डूबती देख लगभग 35 किसानों ने प्रशासन के रोष स्वरूप गांव के बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।

किसानों का कहना था कि गांव के बहबल पत्ती का तालाब ओवरफ्लो हो चुका था और उसका पानी तीन-चार गलियों में भर चुका था। गलियों में पानी भर जाने पर प्रशासन द्वारा निकासी के लिए अनाज मंडी के पास पाइप डाल दिए गए थे, लेकिन वो पानी उनके खेतों में जा रहा है। जिससे उनकी फसल डूब गई हैं। ऐसे में उनकी फसल खराब होने का भय सता रहा है। उन्होंने कहा कि पहले ही ज्यादा बरसात होने पर खेतों में पानी खड़ा था और अब तालाब का गंदा पानी भी खेतों में डालने से उन पर दोहरी मार पड़ गई है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके खेतों की तरफ जाने वाले पानी को रोका नहीं जाता, तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे।

जाम लगने की सूचना पर धमतान चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को समझाया और उनकी समस्या हल करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने लगभग 20 मिनट बाद जाम खोल दिया। तब जाकर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

जाम लगाने पर 350 पर मामला दर्ज

गांव खरकभूरा में बिजली की समस्या को लेकर जाम लगाने पर उचाना थाना पुलिस ने सुरक्षा एजेंटी की शिकायत पर 350 लोगों के खिलाफ मार्ग जाम करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। शिकायत में बताया कि जाम लगाने वाले युवक गांव खरकभूरा, घसों कलां, घसों खुर्द, सफाखेडी, तारखां के रहने वाले हैं। जाम के कारण आम लोगों को परेशानी हुई और युवकों ने मार्ग पर खड़ा होकर हुड़दंगबाजी करके लोगों को परेशान किया है।

chat bot
आपका साथी