कृषि कानूनों की कापियां जलाकर किसानों ने मनाया लोहड़ी पर्व

खटकड़ के टोल टैक्स के पास किसानों का 19वें दिन भी कृषि कानूनों के विरोध में धरना जारी रहा। इसकी अध्यक्षता अनूप खटकड़ ने की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 09:53 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 09:53 AM (IST)
कृषि कानूनों की कापियां जलाकर किसानों ने मनाया लोहड़ी पर्व
कृषि कानूनों की कापियां जलाकर किसानों ने मनाया लोहड़ी पर्व

संवाद सूत्र, उचाना: खटकड़ के टोल टैक्स के पास किसानों का 19वें दिन भी कृषि कानूनों के विरोध में धरना जारी रहा। इसकी अध्यक्षता अनूप खटकड़ ने की। लोहड़ी के पर्व पर किसानों ने कृषि कानूनों की कापियां जलाकर लोहड़ी का पर्व मनाया। किसानों ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक घर वापस किसान नहीं करेंगे। इस ठंड के मौसम में अपने परिवारों के साथ दिल्ली बार्डर पर किसान धरना दे रहे है तो टोल पर भी कई दिनों से किसान धरना दे रहे है। केंद्र सरकार कह रही है कि किसानों के हक के कानून है जब किसान ही नहीं चाहते कि ये कानून लागू हो। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि 18 जनवरी को टोल टैक्स पर महिला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन आस-पास के गांवों से महिलाएं खुद ट्रैक्टर चलाकर आएगी। धरने की अध्यक्षता महिलाएं करेंगी तो इस दिन कार्यक्रम का संचालन महिलाओं की अगुवाई में होगा। एकता मंच महिला सेल की जिला प्रधान सिक्किम सफा खेड़ी ने कहा कि घर के कामकाज करके बाद महिलाएं काफी संख्या में धरना स्थल पर आ रही है।

chat bot
आपका साथी