किसान को मिलेगा नया बाजार, जहां चाहे बेचें फसल : अमरपाल राणा

लैय्या धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को कृषि कानूनों की संपूर्ण जानकारी देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:32 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:32 AM (IST)
किसान को मिलेगा नया बाजार, जहां चाहे बेचें फसल : अमरपाल राणा
किसान को मिलेगा नया बाजार, जहां चाहे बेचें फसल : अमरपाल राणा

संवाद सूत्र, सफीदों : कस्बे की लैय्या धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को कृषि कानूनों की संपूर्ण जानकारी देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा व भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्यवान चहल ने की। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को कृषि कानूनों की जानकारी देने के बाद कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई गई ताकि कार्यकर्ता किसानों को कृषि कानून के फायदों के बारे में अवगत करवाएं।

अमरपाल राणा ने बताया कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में है, बिलों में काला कुछ भी नहीं हैं। इस कानून का पहला सत्य यह है की ये कानून किसी भी किसान पर जबरदस्ती से लागू नहीं होता। कोई भी किसान चाहे तो इनका फायदा ले सकता हैं। इसके अलावा किसान को एक नया बाजार मिलेगा जहां किसान को भाव ज्यादा मिले, वहीं अपनी फसल बेच सकेगा। एमएसपी पहले भी था और आगे भी जारी रहेगा और गरीबों के लिए राशन डिपो चलाते रहेंगे।

इस मौके पर बलवंत पांचाल, कविता, शर्मा, रणबीर बिटानी, रवि थनई, मीडिया प्रभारी एडवोकेट कृष्ण गोपाल, कविता शर्मा, प्रिस मुदगिल, रामफल कश्यप, सरोज भाटिया, रामरती वर्मा, राजकुमारी सहल, रमेश शर्मा, अखिल गुप्ता, ईश्वर बुआनिवाल, सुनील लड़वाल, रोहित गुम्बर, शीशपाल तुसामड, गौरव भाटिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी