दाड़न खाप के हर गांव से होगी दिल्ली धरनों पर पहले से ज्यादा भागीदारी

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का षड्यंत्र किसान आंदोलन को बदनाम करना था। किसान ने हमेशा तिरंगे का सम्मान किया है। बैठक में फैसला लिया गया कि खाप के हर गांव से लोग दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर पहुंचेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 06:20 AM (IST)
दाड़न खाप के हर गांव से होगी दिल्ली धरनों पर पहले से ज्यादा भागीदारी
दाड़न खाप के हर गांव से होगी दिल्ली धरनों पर पहले से ज्यादा भागीदारी

संवाद सूत्र, उचाना : सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां की बैठक खाप के चबूतरे पर प्रधान दलबीर खेड़ी मंसानिया की अध्यक्षता में हुई। गणतंत्र दिवस पर जो लाल किले पर हुआ, उसकी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच करवाने की बैठक में मांग की गई। किसानों पर दर्ज मामलों को रद करने के साथ जो ट्रैक्टर दिल्ली पुलिस ने पकड़े हैं, उनको छोड़ने की मांग भी की।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का षड्यंत्र किसान आंदोलन को बदनाम करना था। किसान ने हमेशा तिरंगे का सम्मान किया है। बैठक में फैसला लिया गया कि खाप के हर गांव से लोग दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर पहुंचेंगे। गांव में कमेटी बनाएंगे, जो गांव से जाने वाले ट्रैक्टर के साथ-साथ जान-माल की हानि होने की सारी जिम्मेदारी लेंगे। हर परिवार से एक सदस्य इस आंदोलन में हिस्सा लेगा। किसान नेता राकेश टिकैत को खाप की बैठक में पहुंचे प्रतिनिधियों ने सैल्यूट किया।

इस मौके पर सूरजभान घसो, रामधन घसो, महाबीर मंगलपुर, प्रदीप सरपंच झील, रामधन, रामपाल झील, अजमेर श्योकंद, कृष्ण सफा खेड़ी, राजा डूमरखां, महेंद्र खरकभूरा, केहर सिंह, अशोक सफा खेड़ी, जंगीर पालवां, हरी सिंह, रघुबीर सिंह, दिलबाग, धर्मबीर सुदकैन कलां, कृष्ण मोर मौजूद रहे। भाजपा-जजपा नेताओं को शादी का भी निमंत्रण न दें

खाप महासचिव आजाद पालवां ने कहा कि जब तक किसान आंदोलन चल रहा है, तब तक बीजेपी-जेजेपी नेताओं को शादी-समारोह के लिए भी निमंत्रण न दें। यह लड़ाई संयम, अनुशासन से लड़नी है। सरकार हर तरह के हथकंडे आंदोलन को बदनाम करने के लिए अपनाएगी। गांवों में महिलाओं की टीम भी बनाई जाए

महिला किसान सिक्किम सफा खेड़ी ने कहा कि गांवों में महिलाओं की टीम भी बनाई जाए। महिलाएं भी किसान आंदोलन शुरू होने से अब तक निरंतर आंदोलन में सहयोग कर रही हैं। महिलाओं की जो भी ड्यूटी खाप प्रतिनिधि लगाएंगे, वो बाखूबी निभाएंगी। अगर उत्तर प्रदेश सरकार सोचती है कि राकेश टिकैत अकेले हैं, तो वह उसकी भूल है। उनके साथ पूरा देश है।

chat bot
आपका साथी