किसान गणतंत्र परेड को लेकर किसानों में उत्साह
दिल्ली में निर्धारित किए गए ट्रैक्टरों की परेड के लिए किसान गणतंत्र परेड को लेकर किसानों में उत्साह है। सोमवार को भी हाइवे से काफी संख्या में किसान काफिलों के साथ दिल्ली की तरफ रवाना हुए।
संवाद सूत्र, उचाना: दिल्ली में निर्धारित किए गए ट्रैक्टरों की परेड के लिए किसान गणतंत्र परेड को लेकर किसानों में उत्साह है। सोमवार को भी हाइवे से काफी संख्या में किसान काफिलों के साथ दिल्ली की तरफ रवाना हुए। ट्रैक्टरों के पीछे तिरपाल ढकी ट्राली में खाद्य सामग्री के अलावा सर्दी से बचने के लिए रजाई भी किसान साथ लेकर जा रहे है। ट्रालियों में लकड़ भी अलाव जला कर सर्दी दूर करने के लिए लेकर जा रहे है। किसान नेता आजाद पालवां, सतबीर बरसोला ने कहा कि ऐसा नजरा पहली बार दिल्ली में होगा जब देश का अन्नदाता अपने ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली की सड़कों पर परेड करेगा। परेड शांति पूर्वक होगी इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने अलग-अलग ड्यूटी भी लगाई गई है। इस परेड को पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व के कई देश देखने का इंतजार कर रहे है। इस परेड के माध्यम से किसान तीनों कानूनों को रद करने की मांग करेंगे। किसान दो महीने से सर्दी के मौसम में शांति पूर्वक धरना दे रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के शांति पूर्वक चल रहे इतने लंबे आंदोलन की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। जो परेड होगी वो भी शांति पूर्वक होगी। पहले दिल्ली के राजपथ पर जवानों की परेड होगी तो उसके बाद दिल्ली के निर्धारित रूटों पर किसानों के ट्रैक्टर परेड करेंगे। किसान टकराव किसी से नहीं चाहता है बल्कि वो चाहता है कि उनकी मांग को सरकार माने ताकि उसके बाद वो अपने घर जाए। बिना कानून रद करवाए किसान घर वापिस नहीं आएगा।