जुलाना के बाजार में बिजली निगम में कर्मचारियों ने चलाया अभियान

बिजली निगम की जुलाना सब डिवीजन के कर्मचारियों ने रविवार को कस्बे में एनडीएस कनेक्शनों की डिफाल्टिग राशि की रिकवरी को लेकर अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:04 PM (IST)
जुलाना के बाजार में बिजली निगम में कर्मचारियों ने चलाया अभियान
जुलाना के बाजार में बिजली निगम में कर्मचारियों ने चलाया अभियान

जुलाना: बिजली निगम की जुलाना सब डिवीजन के कर्मचारियों ने रविवार को कस्बे में एनडीएस कनेक्शनों की डिफाल्टिग राशि की रिकवरी को लेकर अभियान चलाया। दुकानकारों को चेतावनी दी कि निगम की बकाया राशि नहीं भरी जाती है तो वे उनका बिजली कनेक्शन काट देंगे। जुलाना सब डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार ने टेक्निकल स्टाफ के साथ रिकवरी अभियान चलाया और जुलाना के मेन बाजार में एनडीएस कनेक्शन की डिफाल्टिग राशि भरवाई। जेई कृष्ण कुमार ने बताया कि जुलाना सब डिवीजन में एनडीएस कनेक्शन की बकाया राशि काफी बड़ी है। लगभग एक लाख तक के कई डिफाल्टर हैं। बकाया राशि को वसूलने के लिए अभियान चलाया गया है। जो दुकानदार डिफाल्टिग राशि नहीं भरेगा, उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। संसू

chat bot
आपका साथी