गोविदपुरा में गंदे पानी की निकासी ठप, किसान की तीन एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद

शहर से सटे गांव गोविदपुरा में गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान हैं। कुछ साल पहले गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाया जिसका लेवल सही नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों व सड़कों पर खड़ा रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि जब रोहतक रोड का निर्माण कार्य चल रहा था तो शहर के लोग भिवानी रोड जाने के कारण गांव के रास्ते को चुनते थे। बड़े वाहनों के आवागमन से गंदे पानी का नाला कई जगह से टूट गया जिस कारण गंदा पानी दूसरे छोर पर खड़ी फसल के अंदर चला गया और फसल खराब हो गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:06 PM (IST)
गोविदपुरा में गंदे पानी की निकासी ठप, किसान की तीन एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद
गोविदपुरा में गंदे पानी की निकासी ठप, किसान की तीन एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद

जागरण संवाददाता, जींद: शहर से सटे गांव गोविदपुरा में गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान हैं। कुछ साल पहले गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाया, जिसका लेवल सही नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों व सड़कों पर खड़ा रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि जब रोहतक रोड का निर्माण कार्य चल रहा था तो शहर के लोग भिवानी रोड जाने के कारण गांव के रास्ते को चुनते थे। बड़े वाहनों के आवागमन से गंदे पानी का नाला कई जगह से टूट गया, जिस कारण गंदा पानी दूसरे छोर पर खड़ी फसल के अंदर चला गया और फसल खराब हो गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

गांव के कुछ लोगों ने इकट्ठा होकर 15 दिन पहले इसकी शिकायत भी प्रशासन को दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। गांव में माध्यमिक विद्यालय है, जिसके कारण गांव की लड़कियां पास के गांव घिमाना का रुख करती है। अलसुबह हर रोज तकरीबन 200 लड़कियां घिमाना जाती हैं। गांव को घिमाना से जोड़ने के लिए यही रास्ता प्रमुख है, जिसके कारण लड़कियों को भी काफी परेशानी होती है। कई बार लड़कियां के साइकिल के टायर भी फिसले हैं, जिसके कारण कई बार हादसे भी हुए हैं। गांव के पूर्व सरपंच सुरेश यादव का कहना है मामला कई दिनों से संज्ञान में है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को दी गई है। जल्द ही इसका समाधान करवा दिया जाएगा। प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

गांव के रोहताश यादव ने बताया कि एक साल से गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं। करीब एक महीना पहले भी शिकायत दी थी, लेकिन प्रशाशन ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया। कई बार गांव के सरपंच को भी अवगत कराया गया है। गांव में गंदगी के कारण डेंगू के मरीज आ रहे हैं।

लड़कियों को हो रही परेशानी

गांव के युवा अनिल ने बताया कि गांव को भिवानी रोड से जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। ग्रामीणों व पढ़ने वाली लड़कियों को भी इसी रस्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। सड़क पर हमेशा गंदा पानी खड़ा रहता है। कभी भी नाले की सफाई नहीं होती है। प्रशाशन को जल्द इस पर ध्यान देना चाहिए। युवा मोनू सैनी ने बताया कि चार साल पहले गांव से गंदे पानी की निकासी के लिए गंदे पानी के नाले बनाए गए थे। इसके बाद मरम्मत भी कराई गई, लेकिन एक बार भी लेवल का काम पूरा नहीं किया गया। इस कारण गलियों में गंदा पानी भरा रहता है

तीन एकड़ में फसल खराब: कमल

किसान कमल माथुर ने बताया कि गंदे पानी के कारण उसके तीन एकड़ में खड़ी फसल खराब हो गई। एक एकड़ का ठेका तकरीबन 50 हजार रुपये है। गांव के गंदे पानी की निकासी न होने कारण काफी नुकसान हुआ है। पंचायत भी पानी निकासी करवाने में फेल साबित हुई है। हर तरफ गंदगी का ढेर लगा हुआ है।

chat bot
आपका साथी