वार्ड 12 में नहीं हो रही गंदे पानी की निकासी, लोग परेशान

उचाना के लाइनपार वार्ड नंबर 12 में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से गली में जलभराव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:23 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:23 PM (IST)
वार्ड 12 में नहीं हो रही गंदे पानी की निकासी, लोग परेशान
वार्ड 12 में नहीं हो रही गंदे पानी की निकासी, लोग परेशान

संवाद सूत्र, उचाना : शहर के लाइनपार वार्ड नंबर 12 में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से गली में जलभराव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पानी निकासी को लेकर नाला बनाने की मांग की है।

सतपाल श्योकंद, काला, सतीश, बीरेंद्र ने कहा कि बुढ़ा बगड़ी की चौपाल के पास गंदा पानी भर रहा है। यहां पर बिना बारिश के तालाब बनता जा रहा है। यहां पर पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी यहां पर भरने लगा है। कई दिनों से ऐसा हो रहा है। गंदे पानी से होकर ही लोगों को आना-जाना पड़ता है। प्रशासन को चाहिए कि गंदे पानी की निकासी को लेकर यहां पर नाला बनाया जाए ताकि गंदा पानी गली में न भरे।

नपा प्रशासक एवं एसडीएम डा. राजेश कोथ ने कहा कि पानी निकासी क्यों नहीं हो रही है इसका पता करवाएंगे। किसी तरह की परेशानी लोगों को नहीं आने देंगे।

chat bot
आपका साथी