दंत चिकित्सक डॉ. विवेक की कृति निर्वाण का लोकार्पण

जागरण संवाददाता, जींद : शहर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. विवेक ¨सगला द्वारा लिखित और मनुर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 02:08 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 02:08 AM (IST)
दंत चिकित्सक डॉ. विवेक की कृति निर्वाण का लोकार्पण
दंत चिकित्सक डॉ. विवेक की कृति निर्वाण का लोकार्पण

जागरण संवाददाता, जींद : शहर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. विवेक ¨सगला द्वारा लिखित और मनुराज प्रकाशन द्वारा प्रकाशित कृति 'निर्वाण' का रविवार सायं लोकार्पण हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व वीसी डॉ. एके चावला और प्राचार्या डॉ. उषा चावला थे। मनुराज प्रकाशन के निदेशक शिवनीत ¨सह एवं सरंक्षक डॉ. राम मेहर ¨सह ने मुख्य अतिथि, कृतिकार डॉ. विवेक ¨सगला एवं गणमान्य अतिथियों को अभिनंदन किया।

लोकार्पण समारोह के विशेष सत्र में भारत विकास परिषद के पूर्व प्रधान योगेश गुप्ता, डॉ. मंजू रेढू, डॉ. शैली गुप्ता, निदेशक एसडीआइएमटी यमुनानगर, डॉ. सुमिता आशरी एवं आचार्य पवन शर्मा ने विचार रखे। लोकार्पण समारोह में डॉ. अविनाश कुमार चावला को शिक्षा, समाज, साहित्य, संस्कृति क्षेत्रों में उनके अनुपम योगदान के लिए 'सौहार्द सम्मान' से विभूषित किया। निर्वाण पुस्तक के लेखक डॉ. विवेक ¨सगला को उनके अथक सामाजिक सहयोग एवं प्रतिबद्धता तथा जनकल्याण की सकारात्मक सोच एवं क्रियाशीलता के लिए 'समरसता सम्मान' से अलंकृत किया गया। मनुराज प्रकाशन के निदेशक शिवनीत ¨सह बताया कि ये दोनों विशेष सम्मान मनुराज प्रकाशन द्वारा प्रतिवर्ष उन विभूतियों को प्रदान किए जाएंगे, जो समाज के सर्व उत्थान के लिए सहयोगी सिद्ध होंगे। लोकार्पण समारोह में हिसार से पधारे डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. राजेश गार्गी, पीयूष मित्तल, प्रो. सरोज गर्ग, मंजु मानव, दिल्ली से पीयूष भार्गव, सपना भार्गव, चंडीगढ़ से अक्षय ठाकुर, डॉ. अश्विनी मिढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रकाश चौहान, सुनीता मलिक, एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा से श्रुति मित्तल समारोह की विशिष्ट उपस्थिति रहीं। मंच संचालक अनिल ¨सगला ने किया। संरक्षक डॉ. राम मेहर ¨सह ने सभी अतिथियों का आभार जताया। डॉ. विवेक ¨सगला की ओर से डॉ. विपिन ¨सगला ने मंच से उद्घोषणा की कि 'निर्वाण' पुस्तक से होने वाली सारी कमाई सृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से होने वाले दिल के मरीज बच्चों के आपरेशन पर खर्च होगी।

chat bot
आपका साथी