जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षा भारती स्कूल उझाना का दबदबा

अर्जुन स्टेडियम जींद में जिला स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में शिक्षा भारती माडल स्कूल उझाना के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में जतिन ने प्रथम और सिद्धार्थ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:49 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:49 PM (IST)
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षा भारती स्कूल उझाना का दबदबा
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षा भारती स्कूल उझाना का दबदबा

संवाद सूत्र, नरवाना : अर्जुन स्टेडियम जींद में जिला स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में शिक्षा भारती माडल स्कूल उझाना के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में जतिन ने प्रथम और सिद्धार्थ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो में आरुषि, रीत, निशा, तमन्ना, नक्षिता, अंशु, दिव्या, महक और कीर्त ने खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। शतरंज में चौथी कक्षा के छात्र विहान ने और कुश्ती में 34 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रीत, कीरत, तमन्ना और महक ने 24 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए पढ़ाई और खेलकूद दोनों में सामंजस्य होना आवश्यक है। स्कूल प्रबंधक विरेंद्र बिढ़ान और सह प्रबंधक प्रवीण ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी