खेतों से किसान की धान की फसल चोरी, मामला दर्ज

ढिगाना गांव के खेतों से चोरों ने किसान की धान की फसल चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:36 PM (IST)
खेतों से किसान की धान की फसल चोरी, मामला दर्ज
खेतों से किसान की धान की फसल चोरी, मामला दर्ज

संसू, जुलाना : ढिगाना गांव के खेतों से चोरों ने किसान की धान की फसल चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 11 अक्टूबर की रात को चोरों के निशाने पर ढिगाना गांव के अमरजीत की धान की फसल रही। अमरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अक्टूबर की सायं वह खेतों में करीब 14 क्विंटल धान की फसल छोड़कर अपने घर चला गया था। सुबह जब वह खेत में पहुंचा तो फसल गायब थी। फसल की कीमत करीब 42 हजार रुपये थी। आसपास तलाश करने पर भी फसल नहीं मिली।

chat bot
आपका साथी