धर्मेद्र शास्त्री बने सफीदों खंड के प्रधान

जींद हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की खंड सफीदों की कार्यकारिणी का चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सफीदों में हुआ। राज्य ऑडिटर वेदपाल रिढ़ाल ने बताया कि धर्मेंद्र शास्त्री संस्कृत अध्यापक खंड प्रधान चुने गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 06:51 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:51 AM (IST)
धर्मेद्र शास्त्री बने सफीदों खंड के प्रधान
धर्मेद्र शास्त्री बने सफीदों खंड के प्रधान

जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की खंड सफीदों की कार्यकारिणी का चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सफीदों में हुआ। राज्य ऑडिटर वेदपाल रिढ़ाल ने बताया कि धर्मेंद्र शास्त्री संस्कृत अध्यापक खंड प्रधान चुने गए। सतीश कुमार सचिव, सविता कुंडू उप प्रधान, भीम सिंह कोषाध्यक्ष, सुनीला कुमारी सचिव, नसीम अख्तर वरिष्ठ उपप्रधान चुनी गई। पर्यवेक्षक के रूप में राज्य ऑडिटर वेदपाल रिढ़ाल व राज्य कमेटी सदस्य महावीर पोपड़ा शामिल हुए। पूर्व खंड प्रधान जितेंद्र जागलान ने तीन वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। राज्य उप प्रधान ऑडिटर वेदपाल रिढ़ाल ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलवाई। जिला उप प्रधान महेंद्र गौतम ने कहा कि वर्तमान समय सार्वजनिक शिक्षा के लिए और स्कूलों के लिए सबसे कठिन दौर है। स्कूल लगातार बंद किए जा रहे हैं। परीक्षाएं स्थगित की जा रही हैं। शिक्षा व्यवस्था पिछले एक वर्ष से ठप पड़ी है। इस अवसर पर मामराज जांगड़ा, महेंद्र गौतम, जितेंद्र जागलान, प्रमोद गौतम, धर्मेंद्र शास्त्री, सतीश कुमार, भीम सिंह, नसीम अख्तर, सविता कुंडू, सुनीला कुमारी व निर्मला देवी उपस्थित रहे।

नवरात्र के उपलक्ष में महिलाओं के लिए कम्प्यूटर ट्रेनिग फ्री

संवाद सूत्र, नरवाना : नवरात्र के शुभ अवसर पर युवतियों व महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए ज्ञानदीप कम्प्यूटर सेंटर में एक सप्ताह निश्शुल्क ट्रेनिग दी जाएगी। सेंटर संचालक मनदीप सिंह ने बताया कि इस ट्रेनिग कैंप में बेसिक और एडवांस कम्प्यूटर नॉलेज, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, जॉब फॉर्म भरना, ऑनलाइन शॉपिग, टिकट बुक, पासपोर्ट अप्लाई करना तथा कम्प्यूटर के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह ट्रेनिग 19 से 25 अप्रैल तक मुफ्त दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी