सरकारी स्कूलों ने कमजोर पढ़ाई की धारणा खत्म की: बीईओ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्रा दीपा गांव खेड़ी शेरखां को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने कहा कि आइआइटी एडवांस में दीपा ने 487वां रैंक प्राप्त किया है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटी को इस उपलब्धि पर प्रतिभा सम्मान समारोह में बेटी गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीपा को मुख्यमंत्री मनोहर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:01 PM (IST)
सरकारी स्कूलों ने कमजोर पढ़ाई की धारणा खत्म की: बीईओ
सरकारी स्कूलों ने कमजोर पढ़ाई की धारणा खत्म की: बीईओ

संवाद सूत्र, उचाना: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्रा दीपा गांव खेड़ी शेरखां को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने कहा कि आइआइटी एडवांस में दीपा ने 487वां रैंक प्राप्त किया है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटी को इस उपलब्धि पर प्रतिभा सम्मान समारोह में बेटी गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीपा को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पंचकूला में सम्मानित कर चुके हैं।

सुमित्रा देवी ने विद्यार्थियों को दीपा का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण आंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी शिक्षा, खेल के क्षेत्र में निरंतर अव्वल आ रहे हैं। जो अभिभावकों के मन में धारणा बनी थी कि राजकीय स्कूलों में पढ़ाई कम होती है वो दूर होने लगी है। राजकीय स्कूलों में दाखिले अब साल दर साल बढ़ रहे है। प्राचार्य बलजीत सिंह गोयत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि विद्यालय एक से 12 तक छात्र संख्या में जिले में नंबर वन पर है। विद्यालय स्टाफ द्वारा दीपा को 11 हजार रुपये नगद, प्रशस्ति पत्र देकर कर सम्मानित किया गया। दीपा के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन विद्यालय के प्रवक्ता मनरूप मोर ने किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेश कुमार, एसएमसी प्रधान रघुवीर सिंह, मिडिल हेड सुरेश कुमार, प्राइमरी हेड सतविद्र सिंह, लेक्चरर रोहताश सिवाच व विशाल ढांडा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी