डीएवी स्कूल को लगातार तीसरी बार एटीएल ऑफ मंथ का सम्मान

डीएवी पब्लिक स्कूल में अटल लैब स्थापित की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखार कर भविष्य के लिए युवा वैज्ञानिक तैयार करना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:20 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:20 AM (IST)
डीएवी स्कूल को लगातार तीसरी बार एटीएल ऑफ मंथ का सम्मान
डीएवी स्कूल को लगातार तीसरी बार एटीएल ऑफ मंथ का सम्मान

जागरण संवाददाता, जींद : नीति आयोग भारत सरकार की ओर से अर्बन एस्टेट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में अटल लैब स्थापित की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखार कर भविष्य के लिए युवा वैज्ञानिक तैयार करना है। नीति आयोग भारत सरकार की ओर से सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में अटल टिकरिग लैब (एटीएल) और उससे संबंधित हजारों स्कूलों में से टॉप 127 स्कूल चुने गए। जिनमें डीएवी पब्लिक स्कूल एक ऐसा स्कूल है, जिसे लगातार तीन बार एटीएल ऑफ मंथ के सम्मान से सम्मानित किया गया है।

डीएवी स्कूल के प्राचार्य डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि नीति आयोग द्वारा यह सम्मान उन स्कूलों को दिया जाता है, जो अपने स्कूल में नए-नए प्रयोग करते हुए कुछ नए उपकरण तैयार करते हैं। वर्तमान और भविष्य की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्यावरण की रक्षा और तकनीकी को ध्यान में रखते हुए नए-नए उपकरण तैयार किए जाते हैं, जो जीवन को सरल बनाने में सहायक होते हैं। डीएवी स्कूल के हजारों विद्यार्थी अटल लैब के माध्यम से आयोजित होने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। जिनमें माय टॉय स्टोरी, ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता, ऑनलाइन कोरोना जागरूकता प्रतियोगिता, खिलौने बनाना, इंजीनियरिग उपकरण तैयार करना, विभिन्न प्रकार के सेंसर पर आधारित मशीनें शामिल हैं।

फोटो: 9

ऑनलाइन कार्ड मेकिग प्रतियोगिता में युवराज रहा प्रथम

संवाद सूत्र, नरवाना : एसडी कन्या महाविद्यालय में मदर्स डे पर ऑनलाइन कार्ड मेकिग प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्राचार्या ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी भावनाओं को कागज पर उकेरते हुए अपनी माताओं को समर्पित किया और सुंदर कृतियों द्वारा इस प्रतियोगिता को कठिन व अर्थपूर्ण बना दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका सविता, आरती, बिदु, साक्षी एवं रेणु ने निभाई। प्रतियोगिता के पहली से दूसरी कक्षा के ग्रुप में युवराज ने प्रथम, कक्षा तीसरी से पांचवीं के ग्रुप में सौरभ, छठी से नौवीं के ग्रुप में स्नेहा व कक्षा 10वीं से 12वीं के ग्रुप में नितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेश सिघल, राजकुमार गोयल, जियालाल गोयल, जवाहरलाल गोयल ने प्राचार्या व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी