किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए रचे जा रहे षड्यंत्र : श्योकंद

अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की बैठक प्रधान रोहताश नगूरां की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से राज्य अध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:20 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:20 AM (IST)
किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए रचे जा रहे षड्यंत्र : श्योकंद
किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए रचे जा रहे षड्यंत्र : श्योकंद

जागरण संवाददाता, जींद : अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की बैठक प्रधान रोहताश नगूरां की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से राज्य अध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद ने भाग लिया। इसमें किसान मोर्चा के आह्वान पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों के तैयारी के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

राज्य प्रधान फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि किसान आंदोलन को सात माह हो गए हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण आंदोलनकारी किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है, दूसरी ओर केंद्र व राज्य सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए तरह तरह के षड्यंत्र तथा हथकंडे अपना रही है, लेकिन आंदोलनकारी किसानों ने सरकार के हर मंसूबों को नाकाम कर दिया है। सरकार का पर्दाफाश किया है आज भाजपा की हकीकत सारी दुनिया के सामने आ चुकी है।

उन्होंने बताया कि 24 जून को खटकड़ टोल प्लाजा व बद्दोवाल टोल प्लाजा पर संत कबीर जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 जून को भाजपा सरकार की अघोषित इमरजेंसी व किसान आंदोलन के सात माह पूरे होने पर खेती बचाओ-जनतंत्र बचाओ दिवस मनाया जाएगा।

इस अवसर पर राजकुमार, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, मास्टर बलबीर सिंह, बीरेंद्र उचाना, ज्ञानी, सतपाल सिवाच, सरदार हरविद्र सिंह, चांद बहादुर और रमेश चंद्र ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी