राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुराने बस स्टैंड पर ठंडे पानी की छबील लगाई और नागरिक अस्पताल में मरीजों को फल बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:46 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:46 AM (IST)
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल

संवाद सूत्र, उचाना : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुराने बस स्टैंड पर ठंडे पानी की छबील लगाई और नागरिक अस्पताल में मरीजों, स्वास्थ्य कर्मियों को फल, मास्क वितरित किए।

कांग्रेस के जिला कॉर्डिनेटर सुरेंद्र श्योकंद की अगुवाई में मास्क, फल बांटे। सुरेंद्र श्योकंद ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के हुई मौतों के चलते राहुल गांधी ने अपन जन्मदिन नहीं मनाया है। कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जन्मदिन को जनसेवा के रूप में मनाते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। मरीजों को फेस मास्क, फल वितरित करते हुए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी सहित अन्य नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर सत्यनारायण बंसल, विकास बंसल, मनीष श्योकंद, प्रमोद पालवां, संजय दिल्लुवाला, दलबीर जांगड़ा, सुनील उचाना कलां, शुभम मखंड, प्रवीण श्योकंद, इसरान उचाना मौजूद रहे।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर अलेवा अनाज मंडी में बांटे मास्क और सैनिटाइजर

अलेवा : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर रणदीप सिंह सुरजेवाला के सहयोग से शनिवार को टीम ने अलेवा अनाज मंडी में मास्क तथा सैनिटाइजर बाटें। कांग्रेस के पूर्व ब्लाक प्रधान जगमाल चहल ने बताया कि अलेवा अनाज मंडी तथा दुकानों पर मास्क तथा सैनिटाइजर बाटें। उन्होंने कहा कि मास्क और सैनिटाइजर के प्रयोग से ही हम कोरोना को हरा सकते हैं। कोरोना से बचने के लिए हमें नियमों का पालन करना होगा। तभी हम बीमारी से बच पाएंगे।

इस अवसर पर डा. ईश्वर अलेवा, कुलदीप पहलवान, काला बागड़ा, बंसीलाल गोहियां, मंडी के उप-प्रधान सतीश लोहान, रामपाल, सुरेंद्र श्योकंद, रोशन लाल खांडा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी