कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

कृषि क्षेत्र में लाए गए तीन कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:35 AM (IST)
कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

संवाद सूत्र, उचाना: कृषि क्षेत्र में लाए गए तीन कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान छेड़ा है। जिसके चलते हलके में किसानों, आम नागरिक के हस्ताक्षर करवाए जा रहे है। उचाना हलके में इस अभियान की कमान संभाल रहे कांग्रेस के जिला कॉ-ऑर्डिनेटर सुरेंद्र श्योकंद ने किसानों, आम नागरिकों के हस्ताक्ष करवाए। श्योकंद ने कहा कि जो तीन कानून केंद्र सरकार लेकर आई है वे न केवल कृषि क्षेत्र पूरी तरह से तबाह कर देंगे बल्कि इससे न किसान बचेगा न ही खेती रहेंगी। उचाना हलके से 10 हजार से अधिक किसानों के हस्ताक्षर करवा कर कांग्रेस के मुख्यालय प्रेषित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी