विश्व की स्थिति-परिस्थितियां भारतीयता के अनुकूल : त्यागी

अखिल भारतीय साहित्य परिषद और मनुराज प्रकाशन समूह ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 06:33 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:33 AM (IST)
विश्व की स्थिति-परिस्थितियां भारतीयता के अनुकूल : त्यागी
विश्व की स्थिति-परिस्थितियां भारतीयता के अनुकूल : त्यागी

जागरण संवाददाता, जींद : अखिल भारतीय साहित्य परिषद और मनुराज प्रकाशन समूह ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन के वाणी उदघोष से हुआ। उन्होंने कहा कि जिन शहीदों के कारण हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उन्हें नमन करने का दिन है। विशिष्ट अतिथि ओन्टारियो कनाडा से योग एवं हिदी भाषा साधक आचार्य संदीप त्यागी उपस्थित थे। कुरुक्षेत्र विवि के पूर्व वीसी डा. एके चावला एवं कुरुक्षेत्र विवि के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक डा. कामराज संधू भी शामिल हुए। डीएवी की छात्राओं रेनू और स्नेहा द्वारा लिखे अंग्रेजी उपन्यास का विमोचन भी किया गया। मनुराज प्रकाशन के निदेशक शिवनीत सिंह व डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी ने इन लेखिकाओं को बधाई दी। आचार्य संदीप त्यागी ने भारत मां के सम्मान में बुलंद स्वर में काव्य पाठ किया और कहा कि आज स्थिति और परिस्थितियां भारतीयता के अनुकूल हैं। हम सब गर्व करें कि हम भारतीय हैं। डॉक्टर क्यूटी के संवेदनशील गीत के साथी कवि सम्मेलन का समापन हुआ। मनुराज प्रकाशन के संरक्षक डा. राम मेहर सिंह, निदेशक डाक्टर शिवनीत सिंह व डा. जगदीश शर्मा राही ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी