चित्रेश भोला बने जेसीआइ जींद के 39वें प्रधान

सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद का 39वां पद स्थापना समारोह इंडस पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी चित्रेश भोला ने टीम के साथ शपथ ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:14 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:14 AM (IST)
चित्रेश भोला बने जेसीआइ जींद के 39वें प्रधान
चित्रेश भोला बने जेसीआइ जींद के 39वें प्रधान

जागरण संवाददाता, जींद: सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद का 39वां पद स्थापना समारोह इंडस पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी चित्रेश भोला ने टीम के साथ शपथ ली। वर्ष 2020 के प्रधान जेसी संदीप रोहिला ने वर्ष भर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी सदस्यों ने खड़े होकर उनके कार्यो का अनुमोदन किया।

जेसीआइ जींद की ओर से प्रतिवर्ष दो प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाते हैं। इस बार समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए नीरज सिगला स्मृति सम्मान जन सेवा संस्थान की ओर से संचालित अनाथ एवं वृद्ध आश्रम को दिया गया। यह पुरस्कार संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद गर्ग ने ग्रहण किया। दूसरा निर्मल पुरस्कार मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने के लिए स्वर्गीय इंद्र सिंह शास्त्री को दिया गया। साल भर उत्कृष्ट कार्य करने पर सर्वश्रेष्ठ जेसी का अवार्ड जेसी विरेन्द्र सोनी तथा सर्वश्रेष्ठ जेसरिट का अवार्ड जेसी निरपाल कौर को दिया गया। नई कार्यकारिणी को पूर्व मंडल अध्यक्ष जेसी जितेंद्र चहल ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी चित्रेश भोला ने वर्ष 2021 में व्यक्तित्व विकास तथा समाजसेवा में कुछ नया करने का आश्वासन दिया। समारोह के मुख्य अतिथि जेसीआइ के पूर्व राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पूनिया ने सदस्यों से जेसी आस्थाओं का अनुकरण करते हुए जिम्मेदार तथा अच्छा नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रकल्प निदेशक आशु सिगला ने सभी का धन्यवाद किया। वेल ड्रेस कप्पल का अवार्ड जेसी संदीप सोनी व बिदिया को मिला। समारोह में संस्था के संरक्षक जेसी सुभाष श्योराण, राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसी बाल मुकुंद भोला एवं रमेश सिगला, पवन मलिक, मनोज जुलानी, माया राम देवली, गौरव सिगला, पारस वर्मा, महेश अत्री, सुरेंद्र, संजय वर्मा, जितेन्द्र पाल, संदीप सोनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी