केंद्र व राज्य सरकारें कारपोरेट घरानों को कोड़ियों के भाव बांट रही हैं जमीन

बदोवाल टोल प्लाजा पर 263वें दिन धरने की अध्यक्षता मुकेश देवी ने की। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 07:55 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 07:55 AM (IST)
केंद्र व राज्य सरकारें कारपोरेट घरानों को कोड़ियों के भाव बांट रही हैं जमीन
केंद्र व राज्य सरकारें कारपोरेट घरानों को कोड़ियों के भाव बांट रही हैं जमीन

संवाद सूत्र, नरवाना : बदोवाल टोल प्लाजा पर 263वें दिन धरने की अध्यक्षता मुकेश देवी ने की। क्रमिक अनशन पर खुजानी सच्चा खेड़ा, संतरो नरवाना, माया दबलैन, केलो खरल, भरपाई बदोवाल बैठी। मंच संचालन होशियार सिंह ने किया।

अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि भूमि को जोतने वाले और वहां रहने वाले गरीब किसान, मजदूर व आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके हक में जो कानून बनाये गए थे। उनको ताक पर रख कर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें कारपोरेट घरानों को कोड़ियों के भाव जमीन बांट रही हैं। हरियाणा का भूमि अधिग्रहण कानून 2013, जिसमें किसान को कलस्टर रेट से चार गुना व 30 वर्ष तक रायल्टी मिलती थी, को प्रदेश सरकार ने रद्द कर दिया। पिछले विधानसभा सत्र में नेशनल हाईवे के दोनों ओर दो-दो एकड़ तक सरकार बिना किसी शर्त के भूमि अधिग्रहण कर सकती है। उसका क्लस्टर रेट संबंधित डीसी तय करेगा, का कानून पास कर दिया। उन्होंने कहा कि जो कारपोरेट को सार्वजनिक संसाधनों की लूटने की अनुमति देता है, उसका विरोध किया जाना चाहिए।

बदोवाल टोल पर मनाई जाएगी स्व. घासीराम नैन की पुण्यतिथि

ससं, नरवाना : बदोवाल टोल धरने पर 20 सितंबर को किसान स्व. घासीराम नैन की चौथी पुण्यतिथि मनाएंगे। भारतीय किसान यूनियन प्रदेशाध्यक्ष व उनके पुत्र जोगिद्र घासीराम नैन तथा महासचिव जियालाल सिंहमार ने बताया कि इसके लिए गांव-गांव जाकर प्रचार किया जा रहा है और अधिक से अधिक किसानों को बदोवाल धरने पर पहुंचने की अपील की जा रही है। घासीराम नैन अपने समय के बड़े किसान नेता रहे हैं। उनकी छवि जहां किसानों के बीच मिलनसार व्यक्ति के रूप में थी, दूसरी तरफ सरकार तथा प्रशासन में उनकी धाक थी।

chat bot
आपका साथी