पौने 12 लाख हड़पने पर बाप-बेटे पर मामला दर्ज

भैंस खरीद कर पौने 12 लाख रुपये हड़पने के मामले में उचाना पुलिस ने कोथ कलां निवासी वेद प्रकाश और उसके बेटे अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 12:44 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 12:44 AM (IST)
पौने 12 लाख हड़पने पर बाप-बेटे पर मामला दर्ज
पौने 12 लाख हड़पने पर बाप-बेटे पर मामला दर्ज

जींद : भैंस खरीद कर पौने 12 लाख रुपये हड़पने के मामले में उचाना पुलिस ने कोथ कलां निवासी वेद प्रकाश और उसके बेटे अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। भौंगरा गांव निवासी रणधीर ने पुलिस को बताया कि पशु व्यापारी कोथ कलां गांव निवासी वेदप्रकाश और अनिल की महाराष्ट्र में डेयरी है। वे यहां से भैंस खरीद कर वहां ले जाते हैं। चार साल पहले वे उससे 10 भैंस खरीद कर ले गए थे। भैसों की कीमत 11 लाख 69 हजार 980 रुपये बनी थी, जो कुछ दिनों में देने की बात कही। लंबा समय बीतने के बावजूद उन्होंने पैसे नहीं दिए, तो उनसे संपर्क किया। उन्होंने पैसे देने से इन्कार करते हुए बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

chat bot
आपका साथी