जींद में टीबी मरीजों की पहचान के लिए चलाया गया अभियान

उचाना शहर में टीबी के मरीजों की पहचान के लिए उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश अनुसार विशेष अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:40 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:40 AM (IST)
जींद में टीबी मरीजों की पहचान के लिए चलाया गया अभियान
जींद में टीबी मरीजों की पहचान के लिए चलाया गया अभियान

संवाद सूत्र, उचाना : उचाना शहर में टीबी के मरीजों की पहचान के लिए उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश अनुसार विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर टीबी की बीमारी का सर्वे किया।

सर्वे के दौरान दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, बलगम में खून आना, वजन का काम होना, शाम के समय हलका बुखार होना, छाती में दर्द रहना, भूख कम लगना सहित लक्षणों के बारे में जानकारी दी। एमपीएचडल्यू सत्यवान वर्मा ने कहा कि इस तरह के लक्षण अगर हो तो तुरंत सरकारी अस्पताल में बलगम की जांच करवाए। यह अभियान राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों की पहचान के लिए चलाया गया।

इस मौके पर जगबीर सिंह टीबी सुपरवाइजर, जगबीर सिंह एचआई, मूर्ति देवी मौजूद रही।

तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

उचाना : गांव उचाना खुर्द भाजपा उचाना मंडल की कार्यकारिणी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उचाना मंडल प्रभारी हरेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। बैठक में कोरोना काल में जरूरमंदों की मदद करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, सांसद बृजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह सहित अन्य उन कार्यकर्ताओं की सराहना प्रस्ताव पास करके की। मंडलध्यक्ष राकेश उचाना खुर्द ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। हरेंद्र सिंह ने कहा कि एक अगस्त से 15 हलके में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में पीएम अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन जो दिया जा रहा है उसको लेकर कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार करें ताकि लोगों को पता लग सकें कि केंद्र सरकार क्या-क्या उनके लिए कर रही है। इस मौके पर डा. रामचंद्र जांगड़ा, मंडलध्यक्ष उचाना राकेश उचाना खुर्द, ई‌र्श्वर भौंगरा, गुरनाम पालवां, दिलबाग मखंड, सेवा सिंह पालवां, अनूप श्योकंद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी