जींद से चंडीगढ़ के लिए शाम को व यमुनानगर सुबह रवाना होगी बस

लाकडाउन में औद्योगिक व अन्य क्षेत्रों में छूट देने के बाद से डिपो की बस भी लंबे रूट पर चलनी शुरू हो गई है। इस समय डिपो में 90 से अधिक बस आन रूट हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:08 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:08 AM (IST)
जींद से चंडीगढ़ के लिए शाम को व यमुनानगर सुबह रवाना होगी बस
जींद से चंडीगढ़ के लिए शाम को व यमुनानगर सुबह रवाना होगी बस

जागरण संवाददाता, जींद: लाकडाउन में औद्योगिक व अन्य क्षेत्रों में छूट देने के बाद से डिपो की बस भी लंबे रूट पर चलनी शुरू हो गई है। इस समय डिपो में 90 से अधिक बस आन रूट हैं। यात्रियों को राहत देते हुए डिपो ने लंबे रूट पर बसें शुरू की हैं। इसमें यात्रियों के लिए सोमवार से शाम के समय स्पेशल बस चंडीगढ़ के लिए चलाई है। यह बस शाम तीन बजकर 50 मिनट पर जींद डिपा से चंडीगढ़ के लिए चलेगी। इससे पहले शाम के समय चंडीगढ़ के लिए जींद से कोई बस नहीं थी। इस समय चंडीगढ़ के लिए सुबह छह बजे व सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर बस जींद से बस जाती है।

सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर यमुनानगर के लिए भी बस चलाई जाएगी, जो लाकडाउन के दौरान से बंद पड़ी थी। संगरूर के लिए सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर जींद से बस चलेगी। अगले तीन-चार दिन में लुधियाना जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही तो संगरूर जाने वाली बस को लुधियाना तक चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस समय जिले में 100 से ज्यादा एक्टिव मामले हैं। ऐसे में डिपो ने लंबे रूट पर बस चलाना शुरू कर दिया है, जो लाकडाउन के दौरान लोकल रूटों तक ही सीमित रह गई थी।

वर्जन

यात्रियों की सुविधा अनुसार चंडीगढ़ के लिए शाम तीन बजकर 50 मिनट पर सोमवार से बस चलाई जाएगी। यमुनानगर के लिए सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर और संगरूर के लिए आठ बजकर 20 मिनट पर जींद से बस चलेगी। संगरूर जाने वाली बस में लुधियाना जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही तो आगे आने वाले दिनों में संगरूर जाने वाली बस को लुधियाना तक चलाया जाएगा।

--वीरेंद्र सिंह, टीएम जींद डिपो, जींद

chat bot
आपका साथी