भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

भारतीय जनता पार्टी सफीदों मंडल की ओर से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 08:14 AM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 08:14 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

विज्ञप्ति, सफीदों : भारतीय जनता पार्टी सफीदों मंडल की ओर से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल सिंह एडवोकेट रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। जिला आइटी प्रमुख रवि थनई व महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा कविता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। विजयपाल ने बताया गया कि किस प्रकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लाल चौक पर झंडा फहराने को लेकर उनको कितनी यातनाएं दी गई और उनकी हत्या कर दी गई। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा एक राष्ट्रवादी पार्टी जनसंघ का निर्माण किया गया जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

कार्यक्रम में अखिल गुप्ता पार्षद, रमेश शर्मा, शिवचरण गर्ग, रणबीर बिटानी, प्रवीण सैनी, सोनू, सत्यवान धानिया, रामफल मलार, सत्यवान चहल, बनी सिंह, विजेंद्र मलिक, ईश्वर बुआनीवाल, सतबीर लाडवाल, चंद्रपाल दुग्गल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रामरती वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील लाड़वाल, जैरी तुसामड़, गीता बिटानी, राज कुमारी सहल, सरोज भाटिया, सरोज सैनी, गौरव भाटिया, आकाश जैन, मालक सिंह, अभिषेक गोयल, अजय माहला मौजूद रहे।

जोगिदर सिंह कलसी बने गुरुद्वारा सिंह सभा सेवा समिति के प्रधान

संवाद सूत्र, नरवाना : गुरुद्वारा सिंह सभा सेवा समिति पंजाबी चौक की आम सभा रविवार देर सायं को गुरुद्वारा में हुई, जिसकी अध्यक्षता गुरमीत सिंह सहारण ने की।

नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से जोगिदर सिंह कलसी को प्रधान, मनु छाबड़ा उपप्रधान, जसविदर सिंह चोपड़ा कैशियर, मांगेराम बतरा सचिव, दर्शन सिंह मोर मैनेजर तथा 31 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये। नवनियुक्त प्रधान बनने पर जोगिदर सिंह कलसी ने कहा कि वे गुरुद्वारा सिंह सभा सेवा समिति के बताए दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे।

सेवा समिति द्वारा सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी और जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। इस अवसर पर सतीश सेतिया, लवप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह तलवार, ललित बतरा, करणजीत कौर, गोल्डी महाजन, जसबीर बराड़, सुरेंद्र लिक्खा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी