भाजपा 21 को मंडल स्तर पर मनाएगी योग दिवस

ाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू मोर की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:08 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:08 AM (IST)
भाजपा 21 को मंडल स्तर पर मनाएगी योग दिवस
भाजपा 21 को मंडल स्तर पर मनाएगी योग दिवस

जागरण संवाददाता, जींद : भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू मोर की अध्यक्षता में हुई। जिला प्रभारी एवं हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ मुख्य वक्ता रहे। बैठक में पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा आगामी दिनों में चलाए जाने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रकल्प व सेवा कार्यक्रमों के बारे में बताया। कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। जिला प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक मंडल में छह बड़े योग शिविर लगाकर लोगों को योग के बारे में प्रेरित किया जाएगा। पार्टी के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस 23 जून से छह जुलाई तक पौधारोपण के रूप में मनाया जाएगा। इसमें सभी बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया जाएगा। सभी मोर्चों द्वारा गांवों में तालाबों की सफाई कर तालाबों को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या किये जाने के रोष स्वरूप 25 जून को आपातकाल के दिन को काला दिवस के रूप में जिला स्तर पर मनाया जाएगा। 24 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। 27 जून को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को बूथ स्तर पर सुना जाएगा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए आमजन को जागरूक करने के लिए हर बूथ पर एक महिला, एक पुरूष वालंटियर की नियुक्ति की जाएगी। बूथ स्तर पर कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा ने कार्यकर्ताओं को सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रमों के लिए बनाए संयोजक

जिला महामंत्री डा. राज सैनी ने बताया कि योग दिवस के कार्यक्रमों के लिए सुखदीप बवाना को संयोजक, नरेंद्र पहल को सह संयोजक, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस कार्यक्रम के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा को संयोजक, धर्मेंद्र शर्मा को सह संयोजक, पौधारोपण कार्यक्रम के लिए पूर्व विधायक कलीराम पटवारी को संयोजक, कर्मबीर सैनी को सह संयोजक नियुक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी