लोकतंत्र का गला घोंट रही भाजपा सरकार : बंसल

जागरण संवाददाता, जींद : आम आदमी पार्टी के जींद हलका प्रधान लक्ष्मीनारायण बंसल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:32 PM (IST)
लोकतंत्र का गला घोंट रही भाजपा सरकार : बंसल
लोकतंत्र का गला घोंट रही भाजपा सरकार : बंसल

जागरण संवाददाता, जींद : आम आदमी पार्टी के जींद हलका प्रधान लक्ष्मीनारायण बंसल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी खामियों को छुपाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रही है। इसलिए उसने आप आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अर¨वद केजरीवाल को हरियाणा के स्कूलों में जाने से रोकने के लिए घिनौना काम किया है। अब प्रदेश की जनता इस बात को भांप चुकी है कि भाजपा सरकार ने शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर महज छलावा किया है। अरविंद केजरीवाल को रोकना सरकार की बौखलाहट है। बंसल मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा की सुविधाएं देने में नकारा साबित हुई है। इसलिए जहां आज प्रदेश के सरकारी स्कूल खंडहर बने हुए हैं और पढ़ाई की सुविधा ना होने के कारण परिणाम शून्य है। सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों के टोटे के कारण लोग बेहाल हैं। इस मौके पर रामनिवास गुप्ता, मनीष, राममेहर, वेदप्रकाश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी