भाजपा बीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

भारतीय जनता पार्टी के बीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज नरवाना के हरियल रेस्ट हाउस में पहुंचे और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 07:44 AM (IST)
भाजपा बीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
भाजपा बीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

नरवाना : भारतीय जनता पार्टी के बीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज नरवाना के हरियल रेस्ट हाउस में पहुंचे और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रदेशाध्यक्ष कर्ण देव कंबोज ने डा. के. लक्ष्मण के जन्म दिवस पर एक संगोष्ठी पर कहा कि सरकार द्वारा कई योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसमें अधिक से अधिक पौधे लगाना और गांवों में तालाबों का सुधार शामिल हैं। इससे पहले बीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलविद्र धीमान धरौदी ने प्रदेशाध्यक्ष को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। धीमान ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण को दूषित होने से बचाएं। इस मौके पर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राममेहर जांगड़ा, सचिव महेंद्र सिंह, शैलेन्द्र धीमान, सतीश जांगड़ा, भगवान सिंह, जयप्रकाश, राकेश जांगड़ा, जोगिद्र सैनी मौजूद रहे।

विनोद सिगला के निधन पर अशोक बुवानीवाला ने जताया शोक

सफीदों : जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला परिषद् की पूर्व चैयरपर्सन पदमा सिगला के पति विनोद सिगला के निधन पर अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला व महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ ने अपना गहरा शोक व्यक्त किया है। अशोक बुवानीवाला व सुशीला सर्राफ ने कहा कि दिवंगत विनोद सिगला नि:संदेह एक जुझारू, पढ़े-लिखे, सामाजिक व्यक्तित्व थे। कभी भी उन्होंने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया।

सिंहपुरा में चलाया पौधारोपण अभियान

सफीदों : गांव सिंहपुरा के राजकीय माध्यमिक स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। विजयपाल सिंह ने अपने हाथों से स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया। अपने संबोधन में विजयपाल सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को भगवान का दर्जा दिया गया है। इस मौके पर मुख्याध्यापक शमशेर सिंह, मास्टर छबीलदास, मुकेश शर्मा, भीम सिंह, मामराज, अशोक कुमार, प्रमोद सिंह, सुशील शर्मा, सुमन देवी, इंद्रावती, कलावती, रवि थनई, रणबीर बिटानी व सोनू रजाना मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी