जींद के पिछड़ेपन के लिए भाजपा और इनेलो बराबर जिम्मेदार : सहवाग

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं जींद से पार्टी उम्मीदवार रहे प्रमोद सहवाग की अगुवाई में कांग्रेस इकाई की ओर से हकीकत नगर में लोगों से रूबरू हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 01:35 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 01:35 AM (IST)
जींद के पिछड़ेपन के लिए भाजपा और इनेलो बराबर जिम्मेदार : सहवाग
जींद के पिछड़ेपन के लिए भाजपा और इनेलो बराबर जिम्मेदार : सहवाग

जागरण संवाददाता, जींद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं जींद से पार्टी उम्मीदवार रहे प्रमोद सहवाग की अगुवाई में कांग्रेस इकाई की ओर से हकीकत नगर में लोगों से रूबरू हुए। हकीकत नगर में लोगों ने कहा कि जींद में शासन व प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। किसी भी सरकारी कार्यालय में कोई सुनवाई नहीं होती। लोगों ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं है, दवाई मिलती नहीं। एकलव्य स्टेडियम में कोच नहीं है। शहर में सीवरेज सिस्टम बदहाल हो चुका है। पेयजल के लिये मारामारी चल रही है। सरकार सो रही है। सहवाग ने कहा जींद के पिछड़ेपन के लिए भाजपा व इनेलो दोनों बराबर की जिम्मेदार हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश भर में व्यापारी, श्रमिक, छोटा कर्मचारी, किसान, मजदूर, युवा वर्ग परेशान व हताश है। सहवाग ने कहा कि पटियाला चौक के आसपास शहर की लगभग एक चौथाई आबादी रहती है। इस क्षेत्र में अलग से सरकारी अस्पताल की जरूरत है। इस मौके पर सुभाष ¨बद्रा, होशियार ¨सह खटक, सुमेर बैरागी, बिजेंद्र खन्ना

,अंजना, सिल्लु रसिला, सतीश रोहट, पप्पू बंसल, सतीश सेतिया, सुखप्रीत ग्रेवाल, विकास गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी